16 राज्‍यों में अब भी कोरोना से 10 से कम मौतें, 20 राज्‍यों में 50 से कम मौतें, जानें राज्‍यवार आंकड़े

16 राज्‍यों में अब भी कोरोना से 10 से कम मौतें, 20 राज्‍यों में 50 से कम मौतें, जानें राज्‍यवार आंकड़े

सुमन कुमार

देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना मौतों की संख्‍या 400 से अधिक रही है। हालांकि पिछले दो दिन के मुकाबले गुरुवार से शुक्रवार के बीच 407 मौतें हुईं। अरुणाचल प्रदेश में कोरोना से पहली मौत दर्ज हुई है। देश में अब भी 7 राज्‍य या केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) ऐसे हैं जिनमें एक भी मौत नहीं हुई है। लक्षद्वीप एकमात्र ऐसा राज्‍य या यूटी है जहां कोरोना का एक भी मामला नहीं है। देश के 8 राज्‍य अथवा यूटी ऐसे हैं जहां एकल अंक यानी 1 से 9 तक मौतें दर्ज हुई हैं। सात राज्‍यों में दहाई अंक में मौतें दर्ज हुई हैं और इनमें भी दो ही ऐसे राज्‍य हैं जहां 50 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। यानी कुल मिलाकर देश के 23 राज्‍य या यूटी ऐसे हैं जहां मौतों की संख्‍या बेहद कम है और इनमें कोरोना संक्रमण की स्थिति भी कमोबेश नियंत्रण में ही है। देश के 13 राज्‍य या यूटी ही ऐसे हैं जहां 100 या उससे अधिक मौतें हुई हैं और इनमें से भी सिर्फ तीन राज्‍य ऐसे हैं जहां मौतें चार अंकों में हैं।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार की सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 189463  है जो कल के मुकाबले 2949 अधिक है। अभी तक 285636 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में ठीक होने वालों के आंकड़े में तेज उछाल आया है और ये 58 प्रतिशत से ऊपर (58.24) पहुंच गया है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 39 प्रतिशत से नीचे (38.63) आ गई है। पिछले 15 दिनों से लगातार देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या ठीक होने वाले मरीजों के मुकाबले कम होती जा रही है और आज ये फासला बढ़कर 20 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 15301 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में लगभग 3­.12 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 490401 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: DRDO ने तैयार की कोराना की दवा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी में होगा क्लीनिकल ट्रायल

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17296 नए मामले सामने आए हैं और 407 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 13939 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। गुरुवार की सुबह तक देश में 16922 नए मरीज आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में कोरोना का टेस्‍ट गुरुवार को भी दो लाख की संख्‍या के पार रहा। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के दो लाख 15 हजार 446 टेस्‍ट हुए हैं जो कि एक दिन पहले के आंकड़े से करीब 8 हजार अधिक हैं। गुरुवार की सुबह तक देश में कुल 75 लाख 60 हजार 782 कोरोना टेस्‍ट हुए थे और शुक्रवार की सुबह तक ये आंकड़ा 77 लाख 76 हजार 228 पर पहुंच गया।

दुनिया के मुकाबले क्‍यों बेहतर स्थिति में है भारत?

शुक्रवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के 97 लाख 79 हजार 828 मरीज थे जिसमें से 52 लाख 97 हजार 542 मरीज ठीक हो चुके थे और 4 लाख 93 हजार 401 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या देखें तो ये करीब 54.16 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से बहुत बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 5.04 प्रतिशत है और भारत में ये औसत 3.2 प्रतिशत है। यानी इस मामले में भी भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

किस राज्‍य में कितनी मौतें

शुक्रवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 407 मौतें हुई हैं। इसमें से आधी से कुछ कम 192 मौतें अकेले महाराष्‍ट्र में हुई हैं। देश के तीन राज्‍यों में मिलाकर 301 मौतें हुई हैं। महाराष्‍ट्र के बाद दिल्‍ली में 64, तमिलनाडु में 45, गुजरात में 18, उत्‍तर प्रदेश, बंगाल में 15-15, आंध्र प्रदेश में 12, हरियाणा में 10, मध्‍य प्रदेश में 8, पंजाब में 7, कर्नाटक में 6, तेलंगाना में 5, राजस्‍‍थान में 4, जम्‍मू-कश्‍मीर में 2 और अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड एवं उत्‍तराखंड में 1-1 मौतें हुई हैं।

राज्‍यों में नए मरीजों की क्‍या है स्थिति

देश में गुरुवार से शुक्रवार के बीच कोरोना के 17296 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से महाराष्‍ट्र ने नए मरीजों के मामले में एक बार फि‍र नई ऊंचाई छूई है। वहां एक दिन में 4841 नए मरीज आए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है जहां 3509 नए मरीज आए हैं। दिल्‍ली में 3390, तेलंगाना में 920 और उत्‍तर प्रदेश में 636 नए मरीज सामने आए हैं। नए मरीजों के मामले में लंबे समय तक नंबर तीन पर रहे गुजरात में 577 नए मरीज आए हैं। देश के इन छह राज्‍यों में कुल मिलाकर 13873 नए मरीज आए हैं।

 

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

5760

4988

136

10884

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

16

43

0

59

अरुणाचल प्रदेश

121

38

1

160

असम

2279

4033

9

6321

बिहार

1975

6441

57

8473

चंडीगढ़ 

88

329

6

423

छत्तीसगढ़

685

1755

12

2452

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

123

32

0

155

दिल्ली

26586

44765

2429

73780

गोवा

658

335

2

995

गुजरात 

6269

21498

1753

29520

हरियाणा

4885

7380

198

12463

हिमाचल प्रदेश 

353

477

9

839

जम्मू एंड कश्मीर 

2492

3967

90

6549

झारखंड

645

1605

12

2262

कर्नाटक

3720

6670

170

10560

केरल

1761

1943

22

3726

लद्दाख

582

358

1

941

मध्य प्रदेश 

2435

9619

542

12596

महाराष्ट्र 

63357

77453

6931

147741

मणिपुर

702

354

0

1056

मेघालय

3

42

1

46

मिजोरम

115

30

0

145

नागालैंड

195

160

0

355

ओडिशा

1654

4291

17

5962

पुडुचेरी

306

187

9

502

पंजाब

1457

3192

120

4769

राजस्थान

3077

12480

379

16296

सिक्किम

46

39

0

85

तमिलनाडु

30067

39999

911

70977

तेलांगना

6446

4688

230

11364

त्रिपुरा

270

1019

1

1290

उत्तराखंड

897

1758

36

2691

उत्तर प्रदेश 

6463

13119

611

20193

वेस्ट बंगाल

4852

10190

606

15648

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

8123

 

 

8123

भारत में कुल मामले

189463

285637

15301

490401

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।